Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक: बिहार का विजेंद्र गुप्ता मास्टरमाइंड?
India

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक: बिहार का विजेंद्र गुप्ता मास्टरमाइंड?

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा किया है। बिहार के विजेंद्र गुप्ता को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जबकि सरकार ने स्थगित परीक्षा दोबारा कराने का भरोसा दिया है।
By Samsul HaqueJune 29, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai: महाराष्ट्र में टीईटी (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पेपर लीक मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह मामला केवल पेपर लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित अंतरराज्यीय सिंडिकेट काम कर रहा था। जांच एजेंसियों ने बिहार के समस्तीपुर निवासी विजेंद्र गुप्ता को इस नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड बताया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा भेजी गई हैं।

Read more: महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, भिवंडी में प्रश्नपत्र मिलने के बाद बड़ा फैसला

इधर, महाराष्ट्र सरकार ने परीक्षा रद्द होने से प्रभावित लाखों अभ्यर्थियों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि स्थगित की गई टीईटी परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन या पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित करेगी।

25 साल से पेपर लीक नेटवर्क में शामिल होने का दावा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान विजेंद्र गुप्ता का नाम सामने रखा है। जांच अधिकारियों का दावा है कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों से जुड़ा रहा है।

भिवंडी की एक अदालत ने रविवार को इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों राजीव शाह (45), आकाश कुमार उर्फ सूरज सिंह (30) और धीरज सिंह (28) को 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी कपिल दहिया की भी इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में पहचान की गई है। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

QR कोड से तलाशा जा रहा लीक का स्रोत

जांच एजेंसियां महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद और शिक्षा विभाग की मदद से प्रत्येक प्रश्न-पत्र पर छपे यूनिक क्यूआर कोड के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि प्रश्नपत्र सबसे पहले कहां से लीक हुआ।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद को 28 जून को आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा निर्धारित तिथि से एक दिन पहले रद्द करनी पड़ी थी। इस फैसले से राज्यभर के 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए।

इस घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने एक बार फिर वरिष्ठ शिक्षकों के प्रमोशन के लिए टीईटी को अनिवार्य बनाने वाली नीति की समीक्षा करने की मांग उठाई है।

सरकार ने अभ्यर्थियों को दिया भरोसा

स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि राज्य सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और इसके लिए किसी भी उम्मीदवार को दोबारा आवेदन करने या परीक्षा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि टीईटी परीक्षा राज्यभर के 1,028 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

Read more: महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर एकनाथ शिंदे सख्त, मुख्य आरोपितों पर मकोका लगाने की मांग

दादा भुसे ने कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को अधिक इंतजार न करना पड़े।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पब्लिक अड्डा की खबर का बड़ा असर, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उतरा प्रशासन

July 10, 2026

साल 2027 में 6 दिन तक चलेगी नीट परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा

July 10, 2026

सोहन चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर हर गुरुवार जाम बना बड़ी समस्या

July 9, 2026

RECENT ADDA.

बुलेट गैंग का पर्दाफाश! 50 हजार की छिनतई करने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

July 10, 2026

लोहरदगा में कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान, मतदाता सूची अपडेट कराने की तेज हुई मुहिम

July 10, 2026

लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आकर गाय के बछड़े की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

July 10, 2026

लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट; कई दुकानों को नोटिस

July 10, 2026

लोहरदगा के नवाडीह में जलजमाव से हाहाकार, घुटनों तक पानी में जनाजा ले जाने को मजबूर लोग

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.