फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुलिस महकमे में हड़कंप : बिना बताए मुख्यालय छोड़ने पर 5 कमांडेंट नपे, IG ने थमाया नोटिस

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए जैप (JAP), आइआरबी (IRB) और एसआईआरबी (SIRB) के पांच कमांडेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अपना वाहिनी मुख्यालय छोड़ने के आरोप में इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए जैप (JAP), आइआरबी (IRB) और एसआईआरबी (SIRB) के पांच कमांडेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अपना वाहिनी मुख्यालय छोड़ने के आरोप में इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण (Show Cause) मांगा गया है।

डीआईजी की रिपोर्ट पर गिरी गाज

यह पूरी कार्रवाई जैप डीआईजी एस. कार्तिक की एक गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर हुई है। दरअसल, मुख्यालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ जिलों के एसपी और विभिन्न वाहिनियों के कमांडेंट बिना अनुमति के अपनी ड्यूटी छोड़कर रांची या अन्य जिलों में चले जाते हैं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए डीआईजी जैप ने अचानक सभी संबंधित अधिकारियों से उनकी ‘लाइव लोकेशन’ मांग ली।

लोकेशन मिलते ही खुला राज

जैसे ही अधिकारियों ने अपनी लोकेशन साझा की, यह स्पष्ट हो गया कि जैप-5, जैप-8, जैप-9, आईआरबी-9 और एसआईआरबी-2 के कमांडेंट अपने निर्धारित मुख्यालय पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद डीआईजी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय आईजी को सौंपी। मुख्यालय आईजी ने अब इन सभी अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में मुख्यालय छोड़ा और इसके लिए अनुमति क्यों नहीं ली गई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे के उन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है जो अक्सर बिना सूचना के मुख्यालय से नदारद रहते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram