फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू में नवविवाहिता की ह’त्या, अवैध संबंधों का विरोध बना कारण

Jharkhand News: पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नवविवाहिता सिमरन उर्फ सुखू (पति विनीत सिंह) की गोली लगने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नवविवाहिता सिमरन उर्फ सुखू (पति विनीत सिंह) की गोली लगने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसे गोली मारी, क्योंकि सिमरन ने अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया था।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सिमरन को मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे एमएमसीएच रेफर किया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में रखा गया है।

मृतका के पिता बृजेन्द्र सिंह, जो मेदिनीनगर के कुंड मुहल्ला निवासी हैं, ने बताया कि 7 फरवरी 2025 को धूमधाम से बेटी की शादी की थी। इस शादी में उन्होंने अपनी जमीन बेचकर 30-40 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी के ठीक अगले दिन ही दामाद विनीत सिंह ने अपनी बेटी को बताया कि उसके किसी और लड़की से अवैध संबंध हैं।

जब सिमरन ने इसका विरोध किया तो उसे मायके वापस भेज दिया गया। इसके बाद कई बार समझाने की कोशिश की गई। परिवार वालों ने विनीत को रिश्ते निभाने के लिए मनाया, और यहां तक कि दामाद द्वारा मांगे गए 10 लाख रुपए देने की बात भी मान ली गई। ये पैसे जमीन बेचकर देने की योजना बनाई गई थी।

लेकिन घटना के दिन, पैसे देने की बात कहे जाने के आधे घंटे बाद ही सिमरन को गोली लगने की सूचना मिली। ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल तो लाए, पर बाद में शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram