Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पलामू: चक पंचायत में मनरेगा योजनाएं फेल, जांच में नहीं मिले मजदूर और बोर्ड
Jharkhand

पलामू: चक पंचायत में मनरेगा योजनाएं फेल, जांच में नहीं मिले मजदूर और बोर्ड

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 24, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत चक पंचायत में शनिवार को मनरेगा लोकपाल शंकर कुमार द्वारा की गई जांच में योजनाओं की भारी अनियमितता और लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद की गई इस जांच में मनरेगा योजनाओं के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है।

लोकपाल ने बताया कि जिस किसी भी योजना की जांच की गई, वहां योजना बोर्ड तक नहीं पाया गया, जो कि मनरेगा गाइडलाइन का उल्लंघन है। सबसे बड़ी लापरवाही डोभा निर्माण कार्यों में सामने आई, जहां चार स्थलों का निरीक्षण किया गया। सभी डोभा लगभग 80 फीट लंबे और चौड़े थे, लेकिन निर्माण में भारी गड़बड़ी पाई गई।

एक डोभा निर्माण कार्य मुनारीक यादव के नाम से वन भूमि पर होने की आशंका जताई गई है। लोकपाल ने कहा कि जांच के बाद यदि यह सत्य पाया गया तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कुछ योजनाओं में कार्य की मात्रा कम और निकासी अधिक पाई गई, जबकि कुछ में कार्य अधिक कर निकासी कम दर्शाई गई है। यह अनियमितता गंभीर जांच का विषय है।

मनरेगा जूनियर इंजीनियर (जेई) नीरज कुमार पर सवाल उठाते हुए लोकपाल ने कहा कि किस परिस्थिति में मापी पुस्तिका (एमबी) बुक की गई, इस पर जवाब तलब किया जाएगा। वहीं, एक अन्य डोभा निर्माण कार्य रुस्तम खान के नाम पर किया गया, जो अनुपयुक्त स्थल पर था। वहां निर्धारित गहराई की बजाय ऊपर मिट्टी डाल दी गई, जिससे हल्की बारिश में ही मिट्टी बह गई और डोभा निष्प्रयोज्य हो गया।

जांच के समय किसी भी कार्य स्थल पर मजदूर नहीं मिले, जिससे यह संदेह और गहराता है कि योजनाएं कागजों पर ही पूरी दिखा दी गई हैं। लोकपाल ने कहा कि एक योजना की जगह दूसरी योजना को दिखाया गया, जिसमें भी त्रुटियां मिलीं। मनातू प्रखंड के मनरेगाकर्मियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए लोकपाल ने कहा कि वे जानबूझकर जानकारी छिपा रहे हैं, ताकि अपनी लापरवाही पर पर्दा डाला जा सके।

जांच के समय मनरेगा एई विकास कुमार, जेई नवीन कुमार नीरज, रोजगार सेवक रामजी राम और बीएफटी रंजीत कुमार मौजूद थे। चक पंचायत के ग्रामीणों ने भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि जेई नवीन कुमार, नीरज क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति को साथ लेकर घूमते हैं, जो लाभुकों से सीधे संपर्क कर अवैध वसूली करता है। यह बेहद शर्मनाक है और सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

लोकपाल शंकर कुमार ने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां से वसूली की जाएगी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की लापरवाही राज्य की योजनाओं की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती है, जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.