Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पलामू में खूनी अंधविश्वास: सांप ने पत्नी को डंसा, पति ने ‘ओझा’ को पीट-पीटकर मार डाला
Jharkhand

पलामू में खूनी अंधविश्वास: सांप ने पत्नी को डंसा, पति ने ‘ओझा’ को पीट-पीटकर मार डाला

पलामू के मनातू में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। सांप के डंसने से पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए पति ने बुजुर्ग फगुनी भुइयां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की।
By Samsul HaqueJanuary 27, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Palamu: झारखंड के पलामू जिले से एक ऐसी खबर आई है जो आधुनिक समाज के माथे पर अंधविश्वास का कलंक लगाती है। मनातू थाना क्षेत्र के रंगेया पंचायत अंतर्गत चुनका गांव में एक बुजुर्ग की केवल इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि एक शख्स को लगा कि उसके ‘जादू-टोने’ की वजह से उसकी पत्नी की जान गई है। अंधविश्वास की इस भेंट चढ़े 60 वर्षीय फगुनी भुइयां का शव सोमवार को एक अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

इस खबर को भी पढ़ें : ओझा-गुनी के शक में वृद्ध की पिटाई, फिर काट दिया कान, आरोपी हिरासत में

मामले की तह में जाने पर रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आती है। मृतक फगुनी भुइयां के परिजनों के मुताबिक, कुछ महीने पहले गांव के ही कर्मदेव भुइयां की पत्नी को जंगल में सांप ने डंस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। लेकिन कर्मदेव इस कुदरती हादसे को मानने को तैयार नहीं था। वह लगातार फगुनी भुइयां पर ‘ओझा-गुनी’ होने का आरोप लगाता था और उसे अपनी पत्नी की मौत का जिम्मेदार मानता था। कर्मदेव ने कई बार गांव में यह धमकी भी दी थी कि मौका मिलते ही वह फगुनी को ठिकाने लगा देगा।

रविवार को जब फगुनी घर से निकले और वापस नहीं लौटे, तो उनके बेटे ने खोजबीन शुरू की। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह मंजर सामने आया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। आरोपी कर्मदेव के घर के पीछे ही एक सुनसान अधबने मकान में फगुनी की लहूलुहान लाश पड़ी मिली। उन्हें लाठी-डंडों से तब तक पीटा गया जब तक कि उनके प्राण नहीं निकल गए।

मनातु थाना प्रभारी विक्की कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह से अंधविश्वास और ‘डायन-बिसाही’ के शक से जुड़ा प्रतीत होता है। मंगलवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बंद माइंस क्षेत्रों में विकसित होगा इको-टूरिज्म, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने के भी निर्देश

July 6, 2026

बिंदोरा हरिजन टोली विकास से कोसों दूर, जर्जर मकानों में जान जोखिम में डालकर रह रहे परिवार

July 6, 2026

सुरक्षा, साइबर और पॉक्सो पर चार राज्यों की साझा रणनीति, झारखंड पेश करेगा तीन नवाचारी मॉडल

July 6, 2026

RECENT ADDA.

बंद माइंस क्षेत्रों में विकसित होगा इको-टूरिज्म, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने के भी निर्देश

July 6, 2026

बिंदोरा हरिजन टोली विकास से कोसों दूर, जर्जर मकानों में जान जोखिम में डालकर रह रहे परिवार

July 6, 2026

सुरक्षा, साइबर और पॉक्सो पर चार राज्यों की साझा रणनीति, झारखंड पेश करेगा तीन नवाचारी मॉडल

July 6, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान: रांची में 1,550 मरीजों को मिल रहा पोषण सहयोग

July 6, 2026

झारखंड के 126 प्लस-टू स्कूलों में खुलेगा NSS का जीरो बैलेंस अकाउंट

July 6, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.