फॉण्ट कनवर्टर NEW

खूबसूरत दिखने की होड़! ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए तुर्की पहुंच रहीं पाक महिलाएं

पाकिस्तान में खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी ट्रीटमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है। किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए महिलाएं तुर्की का रुख कर रही हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Islamabad: पाकिस्तान में इन दिनों खुद को आकर्षक और खूबसूरत दिखाने की होड़ तेजी से बढ़ रही है। इसका सीधा असर यह है कि वहां की महिलाएं और युवतियां ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर खुलकर पैसा खर्च कर रही हैं। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में एस्थेटिक और कॉस्मेटिक प्रोसीजर्स का बाजार सालाना करीब 40 फीसदी की तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। बोटॉक्स, डर्मल फिलर्स, लेजर थेरेपी, स्किन टाइटनिंग और हेयर ट्रांसप्लांट जैसी प्रक्रियाओं की मांग में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है। वहीं, जो लोग अधिक खर्च करने में सक्षम हैं, वे इन उन्नत सौंदर्य उपचारों के लिए तुर्की का रुख कर रहे हैं।

हर महीने करोड़ों का कारोबार, 2 लाख से अधिक नियमित ग्राहक

इंडस्ट्री के ताजा अनुमानों के मुताबिक, पाकिस्तान में करीब 2 लाख नियमित ग्राहक एस्थेटिक क्लीनिकों की सेवाएं ले रहे हैं, जहां लगभग 10 हजार कॉस्मेटिक प्रैक्टिशनर सक्रिय हैं। महिलाएं विशेष रूप से ऐसे गैर-सर्जिकल प्रोसीजर्स को प्राथमिकता दे रही हैं, जिनमें समय कम लगता है और रिकवरी बेहद तेज होती है। राजस्व बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस सेक्टर में हाल ही में 350 नए सर्विस प्रोवाइडर जुड़े हैं और हर महीने करीब 8 करोड़ रुपये तक का कारोबार दर्ज हो रहा है। कई लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्रियों और मॉडल्स ने भी सार्वजनिक रूप से इन ट्रीटमेंट्स को अपनाने की बात स्वीकार की है।

किफायती खर्च और पैकेज के चलते तुर्की बना पहली पसंद

पाकिस्तानी महिलाओं के बीच तुर्की के प्रति बढ़ते आकर्षण का मुख्य कारण वहां का किफायती मेडिकल टूरिज्म है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी (ISAPS) के अनुसार, तुर्की विदेशी मरीजों के लिए दुनिया के शीर्ष केंद्रों में शामिल है। तुर्की में सौंदर्य उपचार का खर्च पश्चिमी देशों और पाकिस्तान के कुछ महंगे वीआईपी अस्पतालों की तुलना में 50 से 70 प्रतिशत तक कम पड़ता है। इन पैकेजों में इलाज के साथ-साथ लग्जरी होटल स्टे और एयरपोर्ट ट्रांसफर जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं। तुर्की की लोकप्रियता का आलम यह है कि पाकिस्तान के स्थानीय क्लीनिक भी अपने पैकेजों में ‘तुर्की तकनीक’ का नाम जोड़कर प्रचार कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram