फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिठोरिया चौक में दर्दनाक हादसा : स्कूली बच्चे को ऑल्टो ने मारी टक्कर

Ranchi News : रांची के पिठोरिया चौक में आज सुबह 11.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो स्कूली बच्ची (दोनों की उम्र लगभग 8 वर्ष) को एक तेज रफ्तार आ रही ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनो बच्ची यूनिफॉर्म

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची के पिठोरिया चौक में आज सुबह 11.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो स्कूली बच्ची (दोनों की उम्र लगभग 8 वर्ष) को एक तेज रफ्तार आ रही ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनो बच्ची यूनिफॉर्म में सड़क के किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी तेज़ रफ्तार में आ रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दोनो बच्ची की ओर मुड़ गया और टक्कर मार दी। घटना का स्थान मदनपुर बताया जाता है, जो पिठोरिया थाना क्षेत्र में आता है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग एकजुट हुए और बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों के सिर में चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल के उचित इंतज़ाम नहीं हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। घटना के बाद कार चालक को स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया और उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पिठोरिया थाना पुलिस ने ऑल्टो को जब्त कर लिया है और चालक को अपने साथ ले गई है। खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी है। पुलिस सभी आवश्यक दस्तावेज की जांच कर रही है और जानकारी इकट्ठा कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक शराब पीकर इस घटना को अंजाम दिया है और पुलिस को उस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अब ऐसे में देखना है कि पिठोरिया थाना की पुलिस इस मामले में मोटर व्हीकल अधिनियम के सुसंगत धाराओं के आधार पर कार्य करती है या दोषी चालक को बचाया जाता है। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram