Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | ओरिया में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया गया मुहर्रम, हिंदू-मुस्लिम एकता बनी मिसाल
Jharkhand

ओरिया में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया गया मुहर्रम, हिंदू-मुस्लिम एकता बनी मिसाल

Ashish SinghBy Ashish SinghJune 26, 2026Updated:June 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Hazaribagh: सदर प्रखंड के ओरिया गांव में शुक्रवार को मुहर्रम का त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाया गया। मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। इस अवसर पर हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम भाइयों का गर्मजोशी से स्वागत कर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। मुहर्रम जुलूस में ढोल-ताशों की गूंज, ताजिया खेल और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे आयोजन के दौरान दोनों समुदायों के लोग एक साथ नजर आए और सामाजिक समरसता का परिचय दिया।

हिंदू समाज ने किया जुलूस का स्वागत

मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को पगड़ी पहनाकर, माला पहनाकर और गले लगाकर मुहर्रम की शुभकामनाएं दीं। स्वागत के लिए कोल्ड ड्रिंक, पानी, बिस्कुट और फूलमाला की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन रिटायर्ड फुटबॉल क्लब हजारीबाग के सचिव एवं समाजसेवी अभय शंकर पासवान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार यादव ने दिया।

26 वर्षों से निभाई जा रही है भाईचारे की परंपरा

समाजसेवी अभय शंकर पासवान ने बताया कि ओरिया में मुहर्रम के अवसर पर हिंदू समाज द्वारा मुस्लिम भाइयों के स्वागत की यह परंपरा पिछले 26 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। यह परंपरा सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को भी सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।

बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में गिरिजा राम पासवान, रविचंद्र पासवान, उदय शंकर पासवान, प्रमोद कुमार पासवान, विनय कुमार यादव, अभय शंकर पासवान, विकास कुमार पासवान, हरेंद्र कुमार, विशाल कुमार, अनिल कुमार पासवान, तपेश्वर मुन्ना पासवान, धर्मचंद पासवान, दीपक कुमार, बाबूलाल राम, शैलेश कुमार पासवान, नवीन कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार पासवान, शशि कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं मुस्लिम समुदाय की ओर से ओरिया अंजुमन के सदर महजीद अंसारी, सेक्रेटरी जलील अंसारी, खलीफा शौकत अली, मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, महबूब आलम, आशिक हुसैन, रमजान अली, मोहम्मद इस्लाम, गुलाम जिलानी, मोहम्मद सरफराज, फूल मोहम्मद, मुजफ्फर अली, मोहम्मद समसुल, मोहम्मद यूसुफ सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
ओरिया मुहर्रम जुलूस मुहर्रम 2026 सांप्रदायिक सौहार्द हजारीबाग समाचार हिंदू मुस्लिम एकता
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Ashish Singh
  • Website

With 11 years of experience, Ashish Kumar Singh began his career as a Sub-Editor and Desk In-Charge. He has worked with media organisations such as Rashtriya Khabar and Chanakya Mantra in editorial and newsroom management roles. He also possesses seven years of experience in digital journalism and is currently working as a Sub-Editor with a private organisation.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.