फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में अफीम सिंडिकेट का खात्मा; स्विफ्ट कार से पंजाब जा रही थी 7 लाख की खेप!

चतरा | रिपोर्टर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लाख रुपये के अफीम के साथ चार आरोपियों को

चतरा अफीम तस्करी

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा | रिपोर्टर

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लाख रुपये के अफीम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पंजाब के जालंधर और दो चतरा जिले के सदर औऱ कान्हाचट्टी के आरोपी हैं।

Read more: चतरा में ‘अस्मिता सिटी लीग’ का जलवा: मैदान पर बेटियों ने रचा इतिहास

पुलिस ने इनके पास से एक किलो 319 ग्राम अवैध अफीम, एक लग्जरी मारुति स्विफ्ट कार, चार महंगे मोबाइल फोन और 5000 नकद राशि बरामद की है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि टिकर-जितनी रोड के रास्ते अफीम की बड़ी खेप बाहर भेजी जाने वाली है। इसी सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की विशेष टीम का गठन करते हुवे टिकर रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार (नंबर PB08FT-1403) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से एक किलो 319 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके से चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चतरा निवासी संतोष कुमार दांगी और रूपेश कुमार यादव तथा पंजाब के जालंधर निवासी हरेंद्र सिंह और शाहकोट निवासी दविंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से ओप्पो, आईफोन 14 प्रो मैक्स, वीवो और रेडमी कंपनी के मोबाइल फोन तथा पांच हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। बताया जाता है कि आरोपी लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम खरीदकर पंजाब ले जाने की फिराक में थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन तथा फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है। इस अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शमी अंसारी, मनीष कुमार, कासिम अंसारी, सशस्त्र बल के जवानों और चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram