फॉण्ट कनवर्टर NEW

RTE अंतर्गत सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन अब 20 अप्रैल तक

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के अंतर्गत सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु अवधि विस्तार दिया गया है। इसके तहत प्रवेश कक्षा के 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 को

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के अंतर्गत सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु अवधि विस्तार दिया गया है। इसके तहत प्रवेश कक्षा के 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 को बढ़ाकर अब 20 अप्रैल 2025 तक कर दिया गया है। गौरतलब होे कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुपालन में गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालय (अल्पसंख्यक विद्यालय को छोड़कर) के प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर पड़ोस के (क्रमशः 1, 2, 3, 4, 5 किमी अंततः 6 किमी दूरी सीमा तक) अभिवंचित समूह (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, 40% से अधिक निःशक्त बच्चे एवं अनाथ बच्चे) एवं कमजोर वर्ग (जिनके परिवार की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 72,000 रुपये से कम हो) के बच्चों का नामांकन पूर्ण किया जाना है। प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से कार्यालय के वेवसाईट rteranchi.in पर अब 20 अप्रैल 2025 तक ऑनलाईन आवेदन भरा जा सकेगा। शेष अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram