फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM के निर्देश से पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बोलें डॉ. इरफान- एंबुलेंस सेवा सुदृढ़ हों

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने राज्य में एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने कहा हैं कि पूरे झारखंड में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि हर मरीज को अस्पताल लाने और ले जाने में किसी प्रकार की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने राज्य में एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने कहा हैं कि पूरे झारखंड में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि हर मरीज को अस्पताल लाने और ले जाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया है कि राज्य को चार जोन में बांटकर कॉल सेंटर स्थापित किया जाए। इस योजना के तहत मरीजों को एक फोन कॉल के जरिए तुरंत एंबुलेंस सेवा प्राप्त हो सकेगी।

क्या बोलें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी सुदृढ़ हों कि किसी भी मरीज को एंबुलेंस की अनुपलब्धता के कारण कोई परेशानी न हो। साथ ही यह भी कहा है कि इस कमी को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। हमारा उद्देश्य है कि हर मरीज को समय पर इलाज मिले और झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवाओं में एक आदर्श राज्य बनकर उभरे।

इस खबर को भी पढ़ें : जयराम महतो की पार्टी पर विधानसभा चुनाव में विदेशों से फंड लेने का आरोप

इस खबर को भी पढ़ें : रांची में बनाने जा रहा है RIMS-2 अस्पताल, अब सुबह-शाम में मिलेगें डॉक्टर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram