फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

रांची में बनाने जा रहा है RIMS-2 अस्पताल, अब सुबह-शाम में मिलेगें डॉक्टर

Ranchi : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि रांची में एक हजार करोड़ रुपए की लागत से नया मेडिकल कालेज और अस्पताल ( RIMS-2 ) खोला जाएगा। उन्होंने समीक्षा बैठक में विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार करने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि रांची में एक हजार करोड़ रुपए की लागत से नया मेडिकल कालेज और अस्पताल ( RIMS-2 ) खोला जाएगा। उन्होंने समीक्षा बैठक में विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में वह खुद सीएम हेमंत सोरेन से बात करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पुरानी मशीन और उपकरणों को बदलने के दिए निर्देश

उन्होंने राज्य में एक हजार नए पीएचसी तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में 500 स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने का भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री अंसारी ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 10 सालों से ज्यादा समय के सभी मशीन और उपकरणों को बदलने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे ये काम कर सकते हैं।

अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था के लिए 225 हास्पिटल मैनेजरों की नियुक्ति की जाएगी। सदर अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक और मेडिकल कालेज में तीन-तीन हास्पिटल मैनेजर तैनात किए जाएंगे। अंसारी ने कहा कि सभी पुरानी आउटसोर्सिंग एजेंसियों को हटाएं और उनकी जगह 10 दिनों में नई एजेंसी का चयन करें। राज्य में अब मोहल्ला क्लिनिक नहीं खोले जाएंगे बल्कि आधुनिक अस्पताल खोलने की तैयारी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जनों, अधीक्षकों से कहा कि जो चिकित्सक या पदाधिकारी काम नहीं करना चाहते वे खुद ही पद छोड़कर चले जाएं। अगर हम कार्रवाई करेंगे तो परेशानी होगी। उन्होंने रिम्स सहित सभी मेडिकल कालेजों और सदर अस्पतालों में हर हाल में एमआरआइ और सिटी स्कैन की सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि डाक्टर ठंड के दिनों सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे और शाम पांच बजे से छह बजे तक ओपीडी में बैठें। इसी तरह गर्मी के दिनों में सुबह नौ बजे से एक बजे और शाम चार से छह बजे तक अनिवार्य रूप से ओपीडी में बैठें। यानी अब डॉक्टर सुबह और शाम दोनों समय अस्पतालों में बैठेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने बैठक में कहा कि संबंधित पदाधिकारी निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर देखें के वे सभी जरुरी मानकों को पूरा करते हैं या नहीं। सरकार के निर्देशों का अनुपालन हो रहा है या नहीं। उन्होंने रांची के पांच बड़े अस्पतालों से इसकी शुरुआत करने को कहा। उन्होंने पोर्टल के जरिए से निजी दवा दुकानों में बिक रही दवाओं की निगरानी के भी निर्देश दिए।

इस खबर को भी पढ़ें : सीएम का बड़ा फैसला!, JSSC-CGL परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की जांच करेगी CID

इस खबर को भी पढ़ें : बरगलाने के बजाय पूरे देश में “मंईयां योजना” को लागू करवाए बीजेपी: दीपिका

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram