फॉण्ट कनवर्टर NEW

जयराम महतो की पार्टी पर विधानसभा चुनाव में विदेशों से फंड लेने का आरोप

Ranchi : डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी ( JLKM ) पर विधानसभा चुनाव के दौरान विदेशी फंडिंग का आरोप लगा है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले राहुल बनर्जी नाम के व्यक्ति द्वारा शिकायत किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी ( JLKM ) पर विधानसभा चुनाव के दौरान विदेशी फंडिंग का आरोप लगा है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले राहुल बनर्जी नाम के व्यक्ति द्वारा शिकायत किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने बोकारो डीसी को पत्र लिख कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

बोकारो डीसी को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल निवासी राहुल बनर्जी ने ईमेल के जरिए राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की है कि झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अवैध तरीके से विदेशी फंडिंग के जरिए धन मंगाया था, जिसका इस्तेमाल चुनाव में किया गया। पत्र में लिखा है कि चुनाव में विदेशी धन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, यह चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह उल्लंघन है।पत्र के जरिए चुनाव आयोग से यह भी शिकायत की गई है कि ज्यादातर विदेशी धन सऊदी अरब से लाया गया था।

इस संबंध में ईमेल में क्यूआर कोड और भेजी गयी राशि का ब्योरा भी दिया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि जयराम महतो की पार्टी के खिलाफ विदेशी फंडिंग की शिकायत करने वाले राहुल बनर्जी ने आयोग को तमाम साक्ष्य भी उपलब्ध कराये हैं, जिनसे पता चलता है कि सऊदी में रहने वाले एक दर्जन लोगों ने झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में मदद के लिए जयराम की पार्टी को पैसे भेजे थे। शिकायत पत्र में पैसे भेजने वालों के नाम और भेजी गयी रकम का भी जिक्र किया गया है। चुनाव में इस्तेमाल के लिए जयराम महतो की पार्टी द्वारा विदेशी फंड जुटाने के लिए जारी किए गए क्यूआर कोड को भी शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram