फॉण्ट कनवर्टर NEW

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा सेन्हा

Lohardaga News: सावन की पहली सोमवारी पर सुदूरवर्ती चंदवा गढ़गांव इलाके में चर्चित गुफा नुमा शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंचे शिव भक्तगण विदित हो के लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के अलावे महादेव मंडा सहित विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: सावन की पहली सोमवारी पर सुदूरवर्ती चंदवा गढ़गांव इलाके में चर्चित गुफा नुमा शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंचे शिव भक्तगण विदित हो के लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के अलावे महादेव मंडा सहित विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं। पूजा अर्चना के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि,स्वास्थ्य मंगल की कामना की। प्रमुख शिवालयों में 12 सौ फीट पहाड़ के ऊपर गुफा में प्राचीन काल से अवस्थित शिवलिंग की विशेषता जितना किया जाए वह कम ही है। प्रत्येक वर्ष सावन माह में भक्ति का एक अलग महौल देखने को मिलता है। इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के सेन्हा सहित विभिन्न शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। लोहरदगा शहर के बक्सीडीपा सेन्हा,कोराम्बे,अरु,तोडार सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष श्रृंगार,रुद्राभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल,दूध,दही,शहद, बेलपत्र,धतूरा,भांग और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। सावन की पहली सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण कांवर में जल लेकर भी विभिन्न शिवालयों तक पहुंचे। महिलाओं,युवाओं,बुजुर्गों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram