फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

अधिकारी कार्य निष्पादन में तेजी लाएं, कोताही किसी भी हाल मेें स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

रांची। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 17 मार्च 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों/पदाधिकारियों संग विशेष बैठक की। इस दौरान उन्हाेंने कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिला प्रशासन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 17 मार्च 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों/पदाधिकारियों संग विशेष बैठक की। इस दौरान उन्हाेंने कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिला प्रशासन आम जनों की शिकायत को लेकर काफी गंभीर हैै, इसलिए अधिकारी कार्य निष्पादन में तेजी लाएं। कोताही किसी भी हाल मेें स्वीकार्य नहीं होगा। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सुनिश्चित रूप से कार्यालय समय पर आने को कहा। साथ ही, आम लोगों की शिकायतों को संजीदगी से सुनने और यथाशीघ्र उसका समाधान करने का निर्देश सभी अधिकारियाें को दिया। बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अपर समाहर्ता एवं अन्य सम्बंधित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

अबुआ साथी में आए शिकायतों के निष्पादन में लाएं तेजी

उपायुक्त ने अबुआ साथी में आए शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा आम लोगों का विश्वास जिला प्रशासन में बना रहे इसके लिए अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में तेजी लानी होगी। ध्यान रहे एक ही कार्य के लिए आम लाेगों को कार्यालय का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़े। कार्यालयों में दलाल-बिचौलिया किसी भी परिस्थिति में नहींं आए यह सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंनेे ऐसे तत्वों की शिकायत जिला प्रशासन के अबुआ साथी में करने की अपील की है।

भूमि विवाद मामलों को लेकर सेल बनाने पर चर्चा

भूमि विवाद मामलों को लेकर उपायुक्त ने सेल बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से कई तरह के भूमि मामले लगातार आ रहे हैं। इन्हें दूर करने के लिए सेल बनाया जायेगा ताकि सीएनटी एक्ट उल्लंघन मामले, सरकारी भूमि पर कब्ज़ा,
भूमि से जुड़े अन्य अपराधों को रोका जा सके। इससे आम लोग जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से भूमि ली है, उनकी भूमि को दलाल से बचाया जा सके। साथ ही, सरकारी भूमि पर कब्ज़ा किए लोगों पर भी सीधे कार्रवाई की जा सके।

ध्वनि प्रदूषण पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश

उपायुक्त ने शहर और आस-पास के क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा बियर बार, रेस्टोरेंट, बैंक्विट हॉल एवं अन्य जगहों में ध्वनि प्रदूषण उल्लंघन बहुत होते हैं। इस पर माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें। ध्वनि प्रदूषण की शिकायत आमजन टॉल फ्री न. 112 में कर सकते हैं। साथ ही, नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं।

Drink and Drive मामलों पर लगातार अभियान चलाने का निर्देश

उपायुक्त ने Drink and Drive मामलों पर लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा शहर में Drink and Drive के मामले बढ़ गए हैं, जिससे मृत्यु दर बढ़ी है। इसकी रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाएं ताकि आकास्मिक मौतों को कम किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram