फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सूर्या हांसदा ढेर, 25 केस में था वांछित

Godda News : जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के रहरबारिया स्थित जोलोकुंडी पहाड़ में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में पूर्व भाजपा नेता और कुख्यात अपराधी सूर्य नारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा ढेर हो गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की

अपनी भाषा में पढ़ें

Godda News : जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के रहरबारिया स्थित जोलोकुंडी पहाड़ में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में पूर्व भाजपा नेता और कुख्यात अपराधी सूर्य नारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा ढेर हो गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की पूरी जानकारी दी।

एसपी के अनुसार, हांसदा पर साहिबगंज और गोड्डा जिलों में कुल 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें कोयला और पत्थर ढुलाई में रंगदारी, ट्रक आगजनी, खदान क्षेत्र में गोलीबारी जैसी गंभीर वारदातें शामिल थीं। पिछले महीने हुई ट्रक जलाने और खदान में फायरिंग की दो घटनाओं के बाद इस गैंग को पकड़ने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई गई थी, जो लगातार दो महीने से सक्रिय थी।

पुलिस ने योजना के तहत बरहेट में साहिबगंज और गोड्डा पुलिस अधिकारियों की बैठक कर रणनीति बनाई। इसी बीच, सूचना मिली कि हांसदा देवघर के नावाडीह क्षेत्र में छिपा है। देवघर पुलिस की मदद से उसे दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस उसे बोआरीजोर थाना क्षेत्र के रहरबारिया जंगल में हथियार बरामद करने ले गई।

मौके पर पहुंचते ही हांसदा के साथियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान हांसदा ने एक जवान को धक्का देकर उसका हथियार छीनने और भागने की कोशिश की, लेकिन गोली लगने से वह मौके पर ढेर हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और कई खोखे बरामद किए। एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि हांसदा पहले भी पुलिस से भिड़ चुका था, इसीलिए टीम पूरी तैयारी के साथ गई थी। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी रही और इसकी वीडियोग्राफी भी की गई है।

फर्जी मुठभेड़ की आशंका को एसपी ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन कानून के दायरे में किया गया और इसमें शामिल सभी पुलिसकर्मी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram