फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में ‘बिजली क्रांति’! नीतीश ने 2390 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र?

Patna News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग के तहत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कंपनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस विशाल चयन में 1810 तकनीशियन, 512 पत्राचार लिपिक और 68 भंडार सहायक

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग के तहत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कंपनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस विशाल चयन में 1810 तकनीशियन, 512 पत्राचार लिपिक और 68 भंडार सहायक कर्मी शामिल हैं।

सीएम नीतीश ने 2390 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बिहार में ऊर्जा और रोजगार को मिली नई गति

सीएम ने सांकेतिक रूप से तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और विश्वास जताया कि ये युवा पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे तथा बिहार को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने दोहराया कि सरकार शुरू से ही युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, और अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

13 हजार करोड़ का निवेश, 8 हजार को मिलेगा रोजगार

कार्यक्रम के दौरान सीएम के समक्ष पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए इकरारनामे पर हस्ताक्षर भी किया गया। राज्य में ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘पम्प स्टोरेज पॉलिसी-2025’ लागू की गई है। इस नीति के आधार पर नवादा जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में दो परियोजनाओं के लिए एजेंसियों का चयन किया गया है।

इन दोनों परियोजनाओं से राज्य में 13 हजार करोड़ रुपये का भारी निवेश होगा और निर्माण चरण में लगभग आठ हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से पूर्व सीएम ने विद्युत भवन स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का भी निरीक्षण किया। यह सेंटर पूर्वी क्षेत्र में इस प्रकार की व्यवस्था लागू करने वाला बिहार को प्रथम राज्य बनाता है, जो राज्य में निरंतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में समन्वय स्थापित करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram