Koderama  News: श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर जी मे देवाधिदेव 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महामहोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।
जिसमें सर्वप्रथम देवाधिदेव 1008 श्री धर्म नाथ भगवान की स्वर्णमयी प्रतिमा को मस्तक पर लेकर वेदी की प्रतीक्षना देकर पांडुक शिला पर विराजमान किया । पश्चात रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया । इसी के साथ विश्व शांति महामंत्र के साथ शांति धारा अजित जैन गंगवाल ओर अशोक,बिनोद,अर्हम,कथान्स अजमेरा के परिवार के द्वारा की गई । उसके पश्चात देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान के चरणों में सभी भक्तों के द्वारा पूजन अर्चना की गई । देवाधिदेव 1008 श्री धर्मनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक मनाते हुए निर्वाण लड्डू भगवन के चरणों में चढ़ाने का सौभाग्य शशि-रीता जैन सेठी को ओर नया जैन मंदिर जी में वीणा जैन ,गुणमाला जैन कासलीवाल जयपुर,कोलकोता को प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि झारखंड के सबसे ऊंची पर्वत सम्मेद शिखर जी के सुदतवर टोंक से आज से कई हजार वर्ष पहले मोक्ष हुया था ।

तब से सभी भक्त इसे निर्वाण कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाते है । इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी के साथ समाज के कई गण्यमान्य भक्त उपस्थित थे विशेष रूप से कोषाध्यक्ष सुरेन्द जैन काला,ललित जैन सेठी,संजय जैन गंगवाल,सुशील जैन काला ,संजय जैन गंगवाल,मिठू जैन पापड़ीवाल, ईशान जैन कासलीवाल, राकेश जैन छाबड़ा,नया मंदिर जी मे कमल जैन सेठी,प्रदीप,मीरा जैन छाबडा, राजकुमार जैन अजमेरा नवीन कुमार जैन हनुमान जैन पाटनी आदि शामिल हुए। इसी कड़ी में कल 19.6 को श्रुत पंचमी महापर्व दोनों जैन मंदिर में मनाया जाएगा। उक्त जानकारी
कोडरमा जैन मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,,नवीन जैन ने दी ।

Share.
Exit mobile version