Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»आर्थिक आज़ादी का सपना आज भी अधूरा, नेताजी को किया गया याद
Jharkhand

आर्थिक आज़ादी का सपना आज भी अधूरा, नेताजी को किया गया याद

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्राउटिष्ट यूनिवर्सल, जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा साकची गोल चक्कर से शुरू होकर आम बागान पहुंची, जहां नेताजी की प्रतिमा पर क्रमवार माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नेताजी के विचारों, उनके संघर्ष और राष्ट्र के लिए दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्राउटिष्ट गंगाधर दत्ता एवं आशा देवी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं थे, बल्कि वे देश की पूर्ण आर्थिक आजादी के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि भारत को राजनीतिक स्वतंत्रता तो मिली, लेकिन आर्थिक स्वतंत्रता का लक्ष्य आज भी अधूरा है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि नेताजी की सोच, उनकी दूरदृष्टि और उनकी परिकल्पनाओं के अनुरूप चलकर ही देश सशक्त बन सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि नेताजी का मानना था कि एक सच्चे सैनिक के लिए केवल सैन्य प्रशिक्षण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक प्रशिक्षण भी उतना ही आवश्यक है। नेताजी के व्यक्तित्व में सैन्य अनुशासन और आध्यात्मिकता का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता था, जिसने उन्हें एक महान नेता और प्रेरणास्रोत बनाया। कार्यक्रम में नेताजी के इसी समग्र दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगाधर दत्ता, सोमा दत्ता, रोहित कुमार गोराई, कार्तिक महतो, आशा देवी, रूपा देवी, शंकर जमुदा, जय नारायण सिंह, गणेश प्रसाद तथा देवव्रत दत्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

June 2, 2026

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!
  • 8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!
  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.