Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | World | नेपाल में विरोध तेज, विपक्ष बोला- बालेन शाह ‘काला चश्मा’ उतारकर देखें हकीकत
World

नेपाल में विरोध तेज, विपक्ष बोला- बालेन शाह ‘काला चश्मा’ उतारकर देखें हकीकत

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 25 वर्षीय गणेश नेपाली के आत्मदाह के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना के बाद बालेन्द्र शाह सरकार विपक्ष और जनता के निशाने पर आ गई है, जबकि सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए कई राहत घोषणाएं की हैं।
By Samsul HaqueJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Kathmandu, Nepal: नेपाल की राजधानी काठमांडू में 25 वर्षीय गणेश नेपाली के आत्मदाह के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना ने बालेन शाह सरकार को बड़े दबाव में ला दिया है। विपक्षी दलों ने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है, वहीं युवाओं का गुस्सा भी सड़कों पर दिखाई दे रहा है। सरकार ने मामले की जांच के आदेश देने के साथ पीड़ित परिवार के लिए कई राहत घोषणाएं की हैं।

Read more: जिसने बालेन शाह को सत्ता दिलाई, वही अब सड़कों पर कर रही विरोध प्रदर्शन

पासपोर्ट विभाग के बाहर हुई घटना ने मचाया बवाल

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गणेश नेपाली राइड-शेयरिंग ऐप के जरिए बाइक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। आरोप है कि पासपोर्ट विभाग के बाहर कथित तौर पर रास्ता अवरुद्ध करने के कारण पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल पर क्लैंप लगा दिया। इसके बाद पुलिस और गणेश के बीच बहस हुई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली।

करीब 60 प्रतिशत तक झुलसने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे नेपाल को झकझोर दिया।

आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों से था परेशान

रिपोर्टों के अनुसार, गणेश नेपाल के मुगु क्षेत्र का रहने वाला था। उसने लोन पर बाइक खरीदी थी और उसी से परिवार का खर्च चलता था। बाइक जब्त होने के बाद उसकी आय का मुख्य साधन बंद हो गया। परिवार का भरण-पोषण और लोन की किस्तों का दबाव उस पर लगातार बढ़ता गया। बताया गया कि वह और उसका भाई विदेश जाकर रोजगार करने का सपना देख रहे थे।

घटना के बाद तेज हुए विरोध प्रदर्शन

गणेश की मौत के बाद नेपाल में पहले से चल रहे विरोध प्रदर्शनों को और बल मिला। नेपाली कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने बालेन शाह सरकार पर तीखा हमला बोला। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। वहीं गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने विपक्ष पर इस घटना का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया।

सरकार ने राहत और जांच के दिए आदेश

बढ़ते जनाक्रोश के बीच सरकार ने गणेश की गर्भवती पत्नी एकमाया परियार को सरकारी नौकरी देने, उनकी दो वर्षीय बेटी की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने और नागरिकता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की घोषणा की है। साथ ही डीआईजी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। सरकार गणेश को शहीद का दर्जा देने पर भी विचार कर रही है। विरोध बढ़ने के बीच संसद का सत्र भी स्थगित करना पड़ा।

पहले से कई मुद्दों पर बढ़ रहा था असंतोष

विश्लेषकों का मानना है कि गणेश नेपाली की मौत ने पहले से मौजूद जन असंतोष को और बढ़ा दिया। ट्रेड यूनियनों और छात्र संगठनों को भंग करने, संसद को दरकिनार कर अध्यादेश लाने तथा काठमांडू में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पहले से आलोचनाओं का सामना कर रही थी। गणेश के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के अलावा अतिक्रमण अभियान से प्रभावित कई परिवार भी शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
काठमांडू गणेश नेपाली नेपाल में युवक का आत्मदाह नेपाल समाचार नेपाल सरकार बालेन्द्र शाह विरोध प्रदर्शन
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

लंदन में भारतीय मूल की युवती की ह;त्या, घर में सोते समय चाकू से किया हमला

July 17, 2026

अमेरिका-ईरान तनाव: एयरपोर्ट से पुल तक हमले, जानिए किन-किन ठिकानों पर किया अटैक

July 17, 2026

ट्रंप ने ईरान को दी नई चेतावनी, बातचीत नहीं हुई तो कार्रवाई का दावा

July 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.