फॉण्ट कनवर्टर NEW

मैत्री पुल पर नेपाल आर्म्ड फोर्स की बर्बरता! पीट-पीट कर यात्री का पैर तोड़ा

Bihar News: भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर रविवार को नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) की बर्बरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि नेपाल के वीरगंज से भारत लौट रहे एक यात्री की जांच के दौरान एपीएफ

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर रविवार को नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) की बर्बरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि नेपाल के वीरगंज से भारत लौट रहे एक यात्री की जांच के दौरान एपीएफ जवान से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो जवान ने यात्री पर डंडा बरसा दिया। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि यात्री का पैर टूट गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीड़ित यात्री रक्सौल स्टेशन से सत्याग्रह एक्सप्रेस पकड़ने जा रहा था। इसी बीच जांच के नाम पर जवानों ने उससे अभद्रता की। जब उसने विरोध किया तो जवान आग-बबूला हो गया और भीड़ के सामने ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और एपीएफ जवानों के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन सीमा पर यात्रियों को परेशान किया जाता है। कई बार महिलाओं से भी दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आती रही हैं। लेकिन इस बार की घटना ने सबका गुस्सा भड़का दिया है, क्योंकि यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही जनाक्रोश और बढ़ गया। भारत और नेपाल दोनों ओर से लोग इसकी निंदा कर रहे हैं और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

भारतीय सीमा क्षेत्र में भी नाराजगी तेज हो गई है। लोगों ने भारतीय दूतावास से मांग की है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और नेपाल एपीएफ के दोषी जवानों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल घायल यात्री की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटना ने सीमा पार यात्रियों की सुरक्षा और मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram