फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लोक आस्था के महापर्व पर जरूरतमंद महिलाओं को मिला सहयोग, अलायंस क्लब ने बांटी पूजन सामग्री

भागलपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अलायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को क्लब के सदस्यों ने साहिबगंज चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद छठ व्रती महिलाओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

भागलपुर : भागलपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अलायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को क्लब के सदस्यों ने साहिबगंज चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद छठ व्रती महिलाओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान करीब 225 सूप और नारियल बांटे गए। इसके अलावा लगभग 250 व्रती महिलाओं को छठ पूजा के लिए विशेष पैकेट दिए गए। इन पैकेटों में सिंदूर, अगरबत्ती, घी, कपूर, माचिस और दीपक जैसी जरूरी पूजन सामग्री शामिल थी।

क्लब के अध्यक्ष अलाय अभिषेक डालमिया ने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं की मदद के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं, अलाय नीलम डालमिया ने बताया कि अलायंस क्लब को भागलपुर में सामाजिक सेवा करते हुए दो साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संस्था को मिलने वाले दान का उपयोग देश में ही जनकल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाता है।

इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अलाय रणजीत बांकिया और खुशबू बांकिया का विशेष योगदान रहा। मौके पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य अलाय कमल मरोदिया, नितिन सिंघानिया, अरुण सराफ, महेश सिंघानिया, ओपी शर्मा, दीपक रुंगटा, हर्षित बांकिया समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंद छठ व्रती महिलाओं की मदद कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

raed more : झारखंड में 10 साल बाद हुई JTET परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram