फॉण्ट कनवर्टर NEW

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से ह’त्या

India News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात नक्सलियों ने तर्रेम थाना क्षेत्र में दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। जानकारी के अनुसार,

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात नक्सलियों ने तर्रेम थाना क्षेत्र में दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

ग्रामीण कवासी जोगा

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात हुई जब 5 से 6 नक्सली गांव में घुसे। उन्होंने 55 वर्षीय कवासी जोगा, निवासी ग्राम छुटवाई, और 50 वर्षीय मंगलू कुरसाम, निवासी बड़ा तर्रेम, को उनके घरों से बाहर खींच लिया। इसके बाद दोनों की निर्मम हत्या कर दी। घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों की जगरगुंडा कमेटी ने ली है।

पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने ग्रामीणों पर मुखबिरी करने का शक जताया था। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गोवर्ना ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है। आरोपियों की तलाश में इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

बीजापुर में पिछले 25 दिनों में नक्सलियों द्वारा 10 लोगों की हत्या हो चुकी है, जिनमें छह ग्रामीण, दो छात्र और दो शिक्षादूत शामिल हैं। बार-बार हो रही इन हत्याओं से लोग डरे हुए हैं और गांवों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही गांवों में अजीब सी सन्नाटा छा जाता है। लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं। नक्सलियों के डर से कई परिवार पलायन पर मजबूर हो रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram