फॉण्ट कनवर्टर NEW

हथियार और कारतूस सहित नक्सली सामान पकड़ा गया, मंसूबों पर पुलिस ने फेरा पानी

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बार फिर कड़ा अभियान चलाया। टण्डवा थाना क्षेत्र के लगड़ाही पहाड़ के पास बिहार पुलिस, एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बार फिर कड़ा अभियान चलाया। टण्डवा थाना क्षेत्र के लगड़ाही पहाड़ के पास बिहार पुलिस, एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए भारी हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरामद सामान में एक देशी मिनी कारबाइन, ग्यारह जिंदा कारतूस, पांच पीस खोखा, देशी बंदूक का बट, रिंग, क्लीनिंग ब्रश, पिस्तौल की डोरी, शटर बट कवर और कारतूस बेल्ट शामिल हैं। इस संबंध में टण्डवा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिर गया है। इलाके में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा बलों की सतर्कता और कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

यह कार्रवाई राज्य में नक्सलियों पर कड़ी चोट माने जा रही है और सुरक्षा बलों की तत्परता को दर्शाती है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें ताकि नक्सलियों के खिलाफ अभियान और प्रभावी बनाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram