फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

प्रेमी के साथ भागी मां…रोती हुई बच्ची से परेशान होकर नाना-नानी ने उठाया खौफनाक कदम

India News: पंजाब के जालंधर से हत्याकांड का ऐसा मामला सामने आया है, जिस सुनकर आप हैरान हो सकते है। भोगपुर इलाके में बुजुर्ग दंपती ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। गांव डल्ला में 6 महीने की मासूम बच्ची

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: पंजाब के जालंधर से हत्याकांड का ऐसा मामला सामने आया है, जिस सुनकर आप हैरान हो सकते है। भोगपुर इलाके में बुजुर्ग दंपती ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। गांव डल्ला में 6 महीने की मासूम बच्ची अलीजा की उसके ही नाना-नानी ने हत्या की। वजह इतनी थी कि मां के बिना बच्ची लगातार रोती थी और बच्ची को संभालना आरोपी बुजुर्ग दंपती के लिए मुश्किल हो रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची की मां मनिंदर कौर की यह तीसरी शादी थी। पहले भी उसके दो विवाह हो चुके थे, लेकिन किसी भी रिश्ते में वह स्थायी तौर पर नहीं रह सकी। इस बीच उसका एक और प्रेमी था जिसके साथ घर छोड़कर भाग गई थी। रक्षाबंधन पर मनिंदर कौर अपने मायके गांव डल्ला लौटी थी, लेकिन तभी वह अपनी छह महीने की बच्ची अलीजा को अपने माता-पिता के पास छोड़ गई और फिर से नए प्रेमी के साथ भाग गई। घर में बच्ची को मां का साया नहीं मिला, तब इसकारण दिन-रात रोती रहती थी।

नाना-नानी बच्ची को शांत कराने की कोशिश करते, लेकिन बच्ची मां के बिना चुप नहीं होती थी। धीरे-धीरे उनका धैर्य जवाब देने लगा और उन्होंने ऐसा खौफनाक कदम उठा दिया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आरोप है कि नाना तरसेम सिंह और नानी दिलजीत कौर ने बच्ची अलीजा का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को टांडा के पास स्थित एक हाईवे की पुलिया के नीचे फेंक दिया। जब बच्ची अचानक लापता हुई तब पिता सुलिंद्र कुमार ने 13 अगस्त को पत्नी और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। आरोप लगाया कि पत्नी और उसके मायके वाले बच्ची को कहीं छिपा रहे हैं।

मौके पर जांच के लिए पहुंची टीम ने बच्ची को बरामद कर लिया था, जिसका पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू की पहले मां मनिंदर कौर से पूछताछ हुई। मां ने बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां दिलजीत कौर से कड़ी पूछताछ तब पूरा सच सामने आ गया। इसके बाद बच्ची के नाना तरसेम सिंह को भी हिरासत में लिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram