फॉण्ट कनवर्टर NEW

बारात में डांस कर रहा युवक हुआ लापता, अगली सुबह कुएं में मिला शव

Jharkhand News: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर मर्चवार गांव में बुधवार की रात एक बारात में शामिल युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव एक कुएं में तैरता मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर मर्चवार गांव में बुधवार की रात एक बारात में शामिल युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव एक कुएं में तैरता मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अंबिकापुर, गांधीनगर निवासी रामाशीष विश्वकर्मा के पुत्र विकास विश्वकर्मा (32) के रूप में हुई है। विकास उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, विकास अपने भाई के दोस्त की बारात में शामिल होने के लिए ओबरा से सीधे झारखंड के मर्चवार गांव आया था। यह बारात डंडई प्रखंड के महूडंड गांव से कैलाश ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार ठाकुर की थी, जो प्रमोद ठाकुर के घर आई थी। विकास अपने दोस्तों के साथ बारात में मस्ती कर रहा था और नाच-गाने में व्यस्त था। लेकिन आधी रात के बाद वह अचानक गायब हो गया।

दोस्तों ने पहले उसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिलने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई।

गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने नाथभोग आटा मिल के पास एक कुएं में शव को तैरते देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। श्री बंशीधर नगर थाना पुलिस और डीएसपी सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान विकास विश्वकर्मा के रूप में हुई।

यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है। शव मिलने के बाद से ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और इसे हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram