फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर से निकली मां और तीन बच्चे, लौटे नहीं… गंडक किनारे मिला चौंकाने वाला सच

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। गुरुवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के पास गंडक नदी से चारों शव निकाले गए। महिला

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। गुरुवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के पास गंडक नदी से चारों शव निकाले गए। महिला बीते चार दिनों से अपने बच्चों के साथ लापता थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस खबर को भी पढ़ें : बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने तीन बच्चों को दिया जहर, एक की मौ’त

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान ऑटो चालक कृष्ण मोहन की पत्नी ममता के रूप में हुई है। ममता कुछ दिन पहले अपने तीन बच्चों के साथ अचानक घर से निकल गई थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पति ने अहियापुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

कृष्ण मोहन ने पुलिस को बताया कि वह रोज़ की तरह काम पर गया हुआ था। उसी दौरान उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर से चली गई। परिजनों का कहना है कि ममता बिना किसी को बताए निकली थी और घर से कोई जरूरी सामान भी साथ नहीं ले गई थी, जिससे मामला और भी संदिग्ध लग रहा है।

गुरुवार को नदी में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें। परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला और उसके बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या की गई हो सकती है, हालांकि पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram