फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऑपरेशन सिंदूर में घायल सैनिकों को देखने अस्पताल पहुंचे मुनीर और मरियम

World News: भारतीय सैनिकों के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के सैनिकों को गंभीर चोटें आईं। इस ऑपरेशन में भारत ने सटीक और रणनीतिक एयर स्ट्राइक्स को अंजाम दिया, जिससे पाकिस्तान की सैन्य ताकत को तगड़ा झटका लगा। इन हमलों का असर पाकिस्तान के अस्पतालों

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: भारतीय सैनिकों के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के सैनिकों को गंभीर चोटें आईं। इस ऑपरेशन में भारत ने सटीक और रणनीतिक एयर स्ट्राइक्स को अंजाम दिया, जिससे पाकिस्तान की सैन्य ताकत को तगड़ा झटका लगा। इन हमलों का असर पाकिस्तान के अस्पतालों में देखने को मिली, जहां पाकिस्तानी सेना के कई घायल अफसर-सैनिक इलाज के लिए भर्ती हैं। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पाकिस्तान की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घायल सैनिकों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया।

पाकिस्तान सेना के जवानों को देखने पहुंची मरियम नवाज घायलों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें ढाढस बांधते नजर आई। उधर, मुनीर ने भी रावलपिंडी में मीलिट्री अस्पतालों का रुख किया और घायल जवानों से मुलाकात की। इन तस्वीरों ये यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय सेना की सटीक रणनीति ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। साथ ही पाकिस्तान के उन दावों की भी पोल खुल गई कि भारतीय सैनिकों के हमले पाकिस्तान और सैनिकों पर ज्यादा वार नहीं कर पाए।

भारतीय सेना प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट कर चुकी है कि सेना ने पाकिस्तान की दुर्दशा की है। सेना ने बताया कि हमारा लक्ष्य आतंकी ठिकाने और आतंकवादी ही थे, लेकिन पाकिस्तानी सैनिकों ने इसे अपनी लड़ाई समझा और हम पर हमलों की नाकाम कोशिश की। इसके जवाब में हमारे वीर जवानों ने उनके सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। कई एयरबेस उड़ा दिए और हमले में पाक के 40 से अधिक जवान और अफसर मारे गए।

भारतीय सैन्य अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को सटीकता और तत्परता से पूरा किया, जिससे पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आतंकवादियों के खिलाफ भी सख्त संदेश दिया। पीएम मोदी ने भी 12 मई को राष्ट्र के नाम संबोधन में स्पष्ट किया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने दो टूूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के साथ अब सिर्फ आतंकवाद पर ही बात होगी। साफ कर दिया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आसिम मुनीर ने अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात के बाद एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। मुनीर ने कहा कि ‘हमारे दुश्मन कभी भी हमें झुका नहीं सकते।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram