फॉण्ट कनवर्टर NEW

करनाल में हेडमास्टर पर सनसनीखेज आरोप: 10 बच्चियों ने सुनाई आपबीती

India News: हरियाणा के करनाल में सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेड टीचर पर छोटी नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने आया है। पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर के ‎खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब तक 10

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: हरियाणा के करनाल में सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेड टीचर पर छोटी नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने आया है। पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर के ‎खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अब तक 10 बच्चियों ने इस मामले में पु‎लिस को बयान दर्ज कराए

पु‎लिस के मुता‎बिक अब तक 10 बच्चियों ने इस मामले में बयान दर्ज कराए है। इस मामले की जानकारी तब ‎मिली दो दिन पहले एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। पु‎लिस अ‎धिकारी ने बताया कि हमारे पास दो दिन पहले नाबालिग बच्ची के परिजनों ने स्कूल के हेड स्टर पर छेड़छाड़ करने के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची की काउंसलिंग कराने के लिए काउंसलिंग टीम के पास गए तो बच्ची ने बताया और भी ऐसी बच्चियां है जिनके साथ छेड़छाड़ हुई है। उसके बाद पुलिस की टीम स्कूल में पहुंचती है तो करीब दस बच्चियां और सामने आती है। उन्होंने भी बताया ‎कि हमारे साथ भी छेड़छाड़ होती है।

फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी करनाल के एक प्रमुख अ‎धिकारी ने बताया कि बच्चियों की काउंसलिंग के दौरान छेड़छाड़ की बात सामने आई है। कमेटी की तरफ से भी जिला पुलिस कप्तान को एक शिकायत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूल का टीचर है1 एक मामला दर्ज हो चुका है और हमारी ओर से भी एक मामला और दर्ज कराया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram