फॉण्ट कनवर्टर NEW

LPG से भरे टैंकर में धमाका: गांव में बिखरी आग 15 दुकाने, 4 घर जले, 2 की मौ’त. 30 घायल

India News: होशियारपुर में LPG से भरे टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे जबरदस्त धमाका हुआ और आग ने एक गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इससे 15 दुकान और 4 घर जलकर राख हो गए। जबकि दो लोगों की जिंदा

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: होशियारपुर में LPG से भरे टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे जबरदस्त धमाका हुआ और आग ने एक गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इससे 15 दुकान और 4 घर जलकर राख हो गए। जबकि दो लोगों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।

घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है और एक किलोमीटर का एरिया खाली कराते हुए लोगों को वहां से हटा दिया गया। घटना से लोगों में दहशत है और वह गांव से तीन-चार किलोमीटर दूर चले गए हैं। फिलहाल मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

होशियारपुर जिले के गांव मंडियाला में शुक्रवार देर रात LPG से भरे टैंकर को एक ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे टैंकर सड़क पर पलट गया और इसमें ब्लास्ट हो गया। टैंकर के पलटते ही जोरदार धमाका हुआ और टैंकर से तेजी के साथ गैस का रिसाव होने लगा। आग इतनी तेजी से भड़क उठी कि कुछ ही पलों में उसने आसपास के घरों और दुकानों को चपेट में ले लिया।

आग की चपेट में कई ग्रामीण फंस गए, जिनमें से कई पहले से ही सो रहे थे, जिससे उन्हें भागने का ज्यादा समय नहीं मिला। ग्रामीणों के सूचना देते ही पुलिस-प्रशासन बचाव में जुट गया। जालंधर-होशियारपुर नेशनल हाईवे पर गांव से एक किलोमीटर पहले ट्रैफिक रोक दिया गया। घरों में फंसे झुलसे हुए लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह से आग में झुलस गए। इन में से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

होशियापुर की डीसी आशिका जैन ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद ही हादसे के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाएगा। वहीं, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि यह दुखदायक हादसा है। आग की चपेट में आए लोगों को होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल घायलों या मृतकों की संख्या नहीं बताई जा सकती।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram