Ranchi :  जिला अंतर्गत पिठौरिया थाना के नए थाना प्रभारी शतीस कुमार से कांके पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम ने औपचारिक मुलाकात कर आत्मीय परिचय प्राप्त किया। और उन्हें बुक्के देकर सम्मानित किया, इस  मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, जनसमस्याओं तथा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर रचनात्मक चर्चा हुई।  आलम ने नए थाना प्रभारी को क्षेत्र की सामाजिक स्थिति और जनअपेक्षाओं से अवगत कराया तथा आशा व्यक्त की उनके नेतृत्व में पिठौरिया थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को नई दिशा मिलेगी।

यह मुलाकात आपसी सहयोग और सौहार्द का प्रतीक रही।

Share.
Exit mobile version