Barhi news: रविवार को आयोजित साप्ताहिक ‘जनता दरबार’ में विधायक मनोज कुमार यादव ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल थे।
विधायक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल फोन पर संपर्क किया और मामलों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिससे लोगों को राहत मिली। जनता दरबार के दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए विधायक के इस प्रयास की सराहना की और इसे जनहित में सराहनीय पहल



