सरायकेला। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक जयराम महतो शुक्रवार की शाम सरायकेला पहुंचे, जहां उन्होंने सदर अस्पताल के इंटर्नशिप केयर यूनिट में भर्ती तरुण महतो से मुलाकात की। उन्होंने तरुण की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उपस्थित चिकित्सकों को बेहतर व समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि तरुण महतो से जुड़े मामले को कोर्ट गंभीरता से देख रही है और न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोषी लिफ्ट पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि पूरे मामले की निगरानी वे स्वयं कर रहे हैं और पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



