Skip to content
Log In
धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे

मणिपुर में 11 उग्रवादी पकड़ाए; भारी मात्रा में गोला-बारुद व दस्तावेज बरामद

India News: मणिपुर में सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया है। अभियान में प्रतिबंधित संगठनों के 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया और इंफाल पूर्वी जिले के केराओ वांगखेम और आसपास के इलाकों में कई प्रतिबंधित संगठनों कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप), पीएलए और केसीपी (अपुनबा) के 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

सुरक्षा बलों ने अभियान से कई राइफलें, गोला-बारूद, मांग पत्र, आधार कार्ड, युद्ध उपकरण समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा बलों ने नाओरेम रबीचंद्र सिंह (30), येंगकोकपम प्रेमचन सिंह (22), निंगथौखोंगजम विकास सिंह, सनाबम रतन सिंह (60) को गिरफ्तार किया है। रतन सिंह से दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड जब्त किया गया। इम्फाल पूर्व में मंटिरिपुखरी फ्रेंच कॉलोनी में एक अन्य अभियान में, केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के 4 अन्य कैडरों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। वाहेंगबाम बिमल मैती (25), सोरेनशांगबाम संजना देवी (25), और सेनजाम जेम्स सिंह वांगखेइमायुम तरुण सिंह को गिरफ्तार किया गया और कैडरों से 2 पिस्तौल, प्रतिबंधित संगठन के 5 मांग पत्र, 5 मोबाइल, 2 आधार कार्ड, 3 हाथ के दस्ताने और 1 छलावरण टोपी जब्त की गई।

यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान मोइरनथेम ओकेन (55) के रूप में हुई, कैडर के पास से 2 पिस्तौल, 1 हथगोला, 1 डेटोनेटर, 3 मोबाइल फोन और 1 स्लिंग बैग बरामद किया गया।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *