Koderama News: स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आई. एम .ए .कोडरमा एवं एन .एम. ओ. कोडरमा के तत्वाधान में पुरना नगर कोडरमा में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया । कार्य क्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता , भगवान धन्वंतरि, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप जला कर किया गया शिविर में लगभग 200 मरीजों की जांच दवा वितरण एवं रक्त जांच किया गया । उक्त कार्यक्रम में डॉ सुजीत कुमार राज अध्यक्ष आईं.एम.ए कोडरमा , डॉ आर के दीपक अध्यक्ष एन.एम.ओ . कोडरमा डॉ अभिजीत राय, डॉ नरेश कुमार पंडित,डॉ प्रमोद कुमार वर्णवाल ,डॉ संदेश गुप्ता , डॉ नीरज साहा , डॉ रविकांत सिंह, टेक्नीशियन उमेश कुमार यादव,शंकर यादव गुलाब अमरजीत मिश्रा बद्रीनाथ पंडित, रजक एवं नन्दन ठाकुर , रामनीवाश पांवड़े,दीपक कुमार, अरविंद कुमार,कोमल कुमारी इत्यादि लोगों का सहयोग रहा।



