Jamshedpur: 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और दि मिलानी के संयुक्त तत्वाधान और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर इस शिविर को अपने वैसे दिवंगत पत्रकारों के नाम समर्पित करेगा, जिनका पिछले कुछ वर्षों में निधन हुआ है।

इसमें वरिष्ठ पत्रकार सह उदितवाणी के संस्थापक संपादक राधे श्याम अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार सह प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पहले महासचिव सिद्धनाथ दुबे, प्रभात खबर के वरीय पत्रकार मनीष सिन्हा और अजय पांडेय अन्य का नाम शामिल हैं। रक्तदान शिविर बिस्टुपुर स्थित दि मिलानी सभागाार में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इस बात की जानकारी क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार और दि मिलानी के सचिव दीपांकार दत्ता व संयुक्त सचिव कृषनेन्दु चटर्जी ने संयुक्त रूप से दी है।

प्रचंड गर्मी और रक्त की जरूरत:

मई, जून, जुलाई प्रचंड गर्मी का समय रहता है। इस समय आम रक्तदान शिविर बहुत कम आयोजित होते हैं। वहीं खून की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में अक्सर इन दिनों रक्त की उपलब्धता को लेकर समस्या देखने को मिलती है। इसलिए यह निणर्य लिया गया कि इसी समय रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी भूमिका अदा करेंगे।

रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ शामिल होने की अपील 

आयोजकों ने पत्रकार साथी, परिवार के सदस्य और आम लोगों से भी अपील कर रहा है कि वे इस शिविर में बढ़वढ़ कर हिस्सा ले ताकि किसी जरूरतमंद की सेवा हो सके।

Share.
Exit mobile version