फॉण्ट कनवर्टर NEW

कैंपस के बाहर मेडिकल छात्रा के साथ हुई घटना से दुर्गापुर में सनसनी!

India News: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की 23 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता सेकंड ईयर की छात्रा है और गुरुवार रात अपने एक दोस्त के साथ कॉलेज कैंपस के बाहर खाना

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की 23 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता सेकंड ईयर की छात्रा है और गुरुवार रात अपने एक दोस्त के साथ कॉलेज कैंपस के बाहर खाना खाने गई थी।

रास्ते में रोक लिया, दोस्त मौके से भागा

छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब वे लौट रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ते में उन्हें रोका। इस दौरान उसका दोस्त डरकर मौके से भाग निकला और उसे अकेला छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को जबरदस्ती पास के जंगल में खींच लिया।

5 लोगों ने की हरकत, एक ने रेप को दिया अंजाम

छात्रा की मां ने बताया कि तीन युवकों ने बेटी का पीछा किया और बाद में दो और लोग उनसे आ मिले। कुल पांच लोगों ने उसे घेरकर जंगल में ले जाया, जहां उनमें से एक ने रेप किया और मोबाइल लूट लिया। साथ ही धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह हॉस्टल पहुंची और परिवार को जानकारी दी। मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गापुर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है और इलाके में छापेमारी जारी है।

परिजनों ने की न्याय की मांग, इलाके में तनाव

घटना के बाद से कॉलेज छात्राओं में भय का माहौल है। पीड़िता के परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता पर लेने का आश्वासन दिया है।

इस खबर को भी पढ़ें: बहाने से बुलाया होटल, फिर दोस्तों संग मिलकर MBBS छात्रा की लूट ली अस्मत, वीडियो भी बनाया!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram