फॉण्ट कनवर्टर NEW

दीपावली और छठ पर्व से पहले रांची में सुरक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण

Ranchi : आगामी दीपावली, छठ और अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण और होमगार्ड नियुक्ति हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई, जिसमें जिले

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : आगामी दीपावली, छठ और अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण और होमगार्ड नियुक्ति हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई, जिसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी अपने क्षेत्र में समन्वय स्थापित करें। उन्होंने विशेष रूप से गश्ती दलों की संख्या बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

साथ ही होमगार्ड नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, शेड और अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता, अनुशासन और समय पर समुचित व्यवस्था रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान पुलिस बल सतर्क रहे। अन्य अधिकारियों ने भी समन्वित रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया, ताकि रांची जिले में सभी त्योहार शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सकें।

इस बैठक में उपस्थित थे-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-1 अमर पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक होमगार्ड और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram