फॉण्ट कनवर्टर NEW

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ‘विनाश’! मथुरा हादसे में 13 मौतें, कोहरे ने ली जान

U.P. News: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई इस भीषण टक्कर में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वरिष्ठ पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

U.P. News: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई इस भीषण टक्कर में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद मिले सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था। उन्होंने कन्फर्म किया कि 13 मौतें हो चुकी हैं। जले और अधजले शवों तथा अवशेषों को मोर्चरी भेजा गया है, जिनकी पहचान डीएनए टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। फिलहाल, तीन शवों की पहचान हो चुकी है और उनके परिजन संपर्क में हैं। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एफआईआर दर्ज कर ली है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के लिए ₹2 लाख की सहायता

मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि दुर्घटना के समय दृश्यता लगभग ज़ीरो थी, जिसके चलते एक के बाद एक बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस गंभीर सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेज़ी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram