फॉण्ट कनवर्टर NEW

गिरिडीह के मातृत्व-शिशु केंद्र में हादसा टला, शॉर्ट सर्किट से पंखे में लगी आग

चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के SNCU (विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र) में शनिवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से एक पंखे में आग लग गई, जिससे पूरे कमरे में धुआं भर गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह। चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के SNCU (विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र) में शनिवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से एक पंखे में आग लग गई, जिससे पूरे कमरे में धुआं भर गया।

घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए SNCU में भर्ती सभी नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर उनकी निगरानी की जा रही है। कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे दो नवजातों की हालत नाजुक बनी हुई है, बाकी सभी बच्चे सुरक्षित हैं।अस्पताल प्रबंधन ने बिजली व्यवस्था और सभी उपकरणों की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram