फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोक भवन में गणतंत्र दिवस पर सामूहिक बैंड डिस्प्ले और एट होम समारोह

रांची : गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अवसर पर लोक भवन, रांची में ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ एवं ‘एट होम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर ने राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का जीवंत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अवसर पर लोक भवन, रांची में ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ एवं ‘एट होम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर ने राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का जीवंत संदेश दिया।

समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियां, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सैन्य अधिकारी तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। लोक भवन का वातावरण देशभक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न बैंड टीमों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक बैंड डिस्प्ले रहा। 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, 6/8 जी.आर., झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप–1), कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रांची तथा विवेकानंद विद्या मंदिर, रांची की बैंड टीमों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति धुनों पर सजे इस बैंड डिस्प्ले ने समारोह को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत आयोजित झांकी, परेड एवं बैंड प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। झांकी प्रतियोगिता में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रथम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को द्वितीय तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

परेड प्रतियोगिता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने प्रथम, सेना ने द्वितीय और एनसीसी (महिला) ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बैंड प्रतियोगिता में जैप–1 को प्रथम, सेना को द्वितीय और जैप–10 (महिला) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram