फॉण्ट कनवर्टर NEW

मारवाड़ी युवा मंच का अनोखा अभियान, महिलाओं को कैंसर जागरूकता और बेटी बचाने का संदेश

Chaibasa News: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 25वें स्थापना वर्ष (रजत जयंती समारोह) के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से दूसरे दिन लुंपुंगुटु ग्राम पंचायत भवन में कैंसर जागरूकता एवं कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 25वें स्थापना वर्ष (रजत जयंती समारोह) के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से दूसरे दिन लुंपुंगुटु ग्राम पंचायत भवन में कैंसर जागरूकता एवं कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को कैंसर से बचाव के उपाय, समय पर जांच कराने और चिकित्सकों की सलाह का महत्व बताया गया। जागृति शाखा की सदस्यों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। इसके बाद उपस्थित महिलाओं के बीच नाश्ते का वितरण किया गया।

कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान के तहत छोटी बच्चियों के लिए बेबी किट का वितरण किया गया। इस दौरान जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने ग्राम पंचायत सेविकाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को झारखंड प्रांत के पूर्व अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ की स्मृति को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, कार्यक्रम संयोजिका सुनीता खेतान, ममता जिंदल, नीतू टिंबरेवाल, नेहा नेवेटिया सहित शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram