Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»डंगुवापोसी में विवाहिता ने दी जान, दो मासूम बच्चों पर टूटा कहर
Jharkhand

डंगुवापोसी में विवाहिता ने दी जान, दो मासूम बच्चों पर टूटा कहर

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डंगुवापोसी के गौडदिघिया स्थित मुखी बस्ती में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय विवाहिता सुशीला मुखी ने गमछा का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
मृतका के पति हरि मुखी, जो पेशे से सफाई कर्मी हैं, ने बताया कि सुशीला की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था और वह अकेली थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। सबसे पहले उसकी भतीजी मुस्कान ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सुशीला मुखी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। एक बच्चा करीब तीन साल का है, जबकि दूसरा महज सात महीने का है। मां के निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, सुशीला अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव में आ जाती थी और कई बार आत्महत्या की बात भी कहती थी। कुछ समय पहले उसने सिंदूर खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार ने उसे बचा लिया था। इसके बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया।
घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.