Bokaro News:  आगामी चास नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को चिरा चास स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के फार्म हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की।
कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प: बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी का झंडा बुलंद करना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा, पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वे आज से ही चुनावी मैदान में उतर जाएं। विशेषकर सभी विंग के पदाधिकारियों को कमर कस लेनी चाहिए। मंटू यादव ने निर्देश दिया कि हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हर घर में किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने को कहा और निर्देश दिया कि वार्ड स्तर की समस्याओं का तुरंत निदान सुनिश्चित करें, चाहे इसके लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क क्यों न करना पड़े।
नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने संगठन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि चास नगर निगम के सभी वार्डों में संगठन को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा, प्रत्येक वार्ड में बूथ कमेटियों का गठन अंतिम चरण में है। हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और झामुमो इस बार मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। बैठक में मुख्य रूप से नगर समिति के पदाधिकारी, विभिन्न वार्डों के सक्रिय कार्यकर्ता और झामुमो के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

बैठक का संचालन चास नगर सचिव भागीरथ शर्मा ने किया। रामजी प्रसाद जी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी का सदस्य ग्रहण किया। बैठक में मुख्य रूप से संजय केजरीवाल, राकेश सिन्हा,नैयर जमाल, मुक्तेश्वर महतो, उदय कुंभकार, सुमन वर्मा, विजय मित्तल, प्रदीप कुमार, आकलू मांझी, दिनेश यादव,रवि सिंह, मागा राम दे, दुर्गा दत्ता, सुनील सिंह,प्रेम राय, सलीम अंसारी, आभास गांगुली, पिंटू पासवान, सावित्री बाउरी, शान्ति किस्कू, सानिया खातून, कुसुम भारती, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, मस्तान अंसारी, दिमागर महतो, बद्री स्वर्णकार, दीपक बंसल, बैजनाथ पाल, मुकुटधारी महतो, रूपेश केजरीवाल, चंदन यादव, उत्तम कुमार , नवल किशोर राय, शिवम मिश्रा बेणेश्वर मांझी,पशुपतिनाथ सिंह, मुन्ना सिंह इत्यादि।

Share.
Exit mobile version