फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटानगर सिविल डिफेंस कार्यालय में श्रद्धा से मनी नेताजी की जयंती

Jamshedpur news: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों और सिविल डिफेंस के जवानों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news:  टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों और सिविल डिफेंस के जवानों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया और देशसेवा के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में नेताजी के राष्ट्रवाद, निडरता और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं का उल्लेख किया, जिससे उपस्थित जवानों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

मुख्य अतिथि आईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अभियंता रंजीत कुमार ने भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सिविल डिफेंस टीम द्वारा किए जा रहे राष्ट्रहित के कार्यों की सराहना की। उन्होंने रेलकर्मियों को सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण देकर जागरूक करने में सिविल डिफेंस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विशिष्ट अतिथि आईओडब्ल्यू लैंड के वरिष्ठ अभियंता उपेंद्र कुमार ने माल्यार्पण के उपरांत नेताजी के विचारों और उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार ने जयंती के अवसर पर झंडा बांधने के नियमों और रस्सी में लगाई जाने वाली विभिन्न गांठों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उपस्थित जवानों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

जयंती समारोह में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रंजीत कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (लैंड) उपेंद्र कुमार, एडीईईए कार्यालय के लिपिकगण तथा सिविल डिफेंस के जवान अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, गीता कुमारी, पार्वती मुमू, सरस्वती मुर्मू, सत्यप्रकाश, बलिराम, आलोक कुमार, सागर कुमार साहू, अमित कुमार, पूरण मुखी, वीरेंद्र कुमार मंडल, एस.एस. पंडा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram