फॉण्ट कनवर्टर NEW

मांडर में बच्चे को ओटीपी का झांसा, पिता के खाते से 83 हजार उड़ाए?

Ranchi News: मांडर थाना क्षेत्र में मंगलवार को साइबर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे को फोन पर ओटीपी का झांसा देकर ठगों ने उसके पिता के बैंक खाते से पूरे 83 हजार रुपये साफ कर दिए। मामला

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: मांडर थाना क्षेत्र में मंगलवार को साइबर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे को फोन पर ओटीपी का झांसा देकर ठगों ने उसके पिता के बैंक खाते से पूरे 83 हजार रुपये साफ कर दिए। मामला मांडर बस्ती निवासी और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले नूर मोहम्मद अंसारी से जुड़ा है, जो इस घटना से बुरी तरह परेशान हैं।

फोन पर आया झांसा, बच्चे से ले लिया ओटीपी

नूर मोहम्मद ने बताया कि 30 नवंबर को उनका बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। तभी एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी बताया और कहा कि “आपका एटीएम बन गया है, लेकिन जारी करने से पहले भेजा गया ओटीपी तुरंत बताना पड़ेगा, नहीं तो पैसा कट जाएगा।” बच्चे ने बिना कुछ समझे, डर में आकर कॉल करने वाले को ओटीपी बता दिया।

कुछ सेकंड में उड़ गए 83 हजार रुपये

ओटीपी शेयर होते ही ठगों ने नूर मोहम्मद के खाते से पहले 40 हजार और फिर 43 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर लगातार मैसेज आने के बाद परिवार को ठगी का एहसास हुआ। नूर मोहम्मद रोज़ाना फुटपाथ पर दुकान लगाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने से वे बेहद दुखी और चिंतित हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, साइबर थाना में केस दर्ज

घटना के तुरंत बाद नूर मोहम्मद मांडर थाना पहुंचे और पूरी जानकारी दी। इसके बाद रांची साइबर थाना में भी औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कॉल डिटेल और लेनदेन संबंधी जानकारियां खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठग अक्सर ऐसे झांसे देकर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हैं, इसलिए ओटीपी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। मांडर इलाके में बढ़ती साइबर ठगी की घटनाओं से लोग एक बार फिर सतर्क होने लगे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram