Chatra News: स्वास्थ्य उपनिदेशक झारखंड, डॉ अनिल कुमार शुक्रवार को चतरा पहुंचे। इस क्रम में वे सदर अस्पताल के साथ साथ रेफ़रल अस्पताल सिमरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ने विशेष रूप से अस्पताल में टेम्प्रोरी रूप संचालित ट्रामा सेंटर को स्थायी रूप से चालू करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने सदर अस्पताल स्थित एमरजेंसी कक्ष के समीप स्थान का चयन करते हुवे उपस्थित डैम रविन्द्र कुमार को इसे अविलंब चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर अधिष्ठापन के लिए प्रयाप्त उपकरण व दवाइयां उपलब्ध है। जिसे स्टोर करने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने 3 दिनों का समय दिया। उन्होंने कहा कि सिमरिया में 4 दिनों के अंदर ट्रामा सेंटर कार्य करना शुरू कर देगा। ताकि इमरजेंसी केश के मरीजों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डी ए एम, डी पी सी, अस्पताल प्रबंधक, और चिकित्सा पदाधिकारी आपस में कॉर्डिनेशन की बैठक करें, सेंटर के संचालन में आ रही खामियों को न सिर्फ दूर किया जा सके बल्कि सेंटर का संचालन बेहतर ढंग से जो सके। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार, अस्पताल प्रबंधक नीरज कुमार, डैम रविन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।



