फॉण्ट कनवर्टर NEW

हल्दीपोखर में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र स्थित हल्दीपोखर में शनिवार सुबह सुदामा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे टेंट, सजावटी सामग्री और अन्य उपकरण इसकी चपेट

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र स्थित हल्दीपोखर में शनिवार सुबह सुदामा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे टेंट, सजावटी सामग्री और अन्य उपकरण इसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। आग की लपटें और धुएं के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और कार्बन गैस का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। रिहायशी क्षेत्र में स्थित गोदाम में समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram