अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकगायिका और सांस्कृतिक प्रतीक मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना बढ़ रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो यह फैसला लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
सियासी रणनीति में सांस्कृतिक चेहरा
अलीनगर में एनडीए के विभिन्न गुटों के बीच विवाद और मतभेद के कारण पार्टी ने इस बार एक लोकप्रिय बाहरी चेहरा मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। मैथिली ठाकुर का नाम सामने आने से इस क्षेत्र में युवाओं और आम जनता में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं में इसका मिलाजुला असर दिख रहा है।
मिथिला में सांस्कृतिक योगदान
मैथिली ठाकुर को वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘Cultural Ambassador of the Year’ का सम्मान दिया गया। उन्हें भारत सरकार के संगीत नाटक अकादमी से ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ और ‘सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिक अवॉर्ड’ भी मिल चुका है।
राज्य ने नियुक्त किया ब्रांड एंबेसडर
झारखंड सरकार ने भी उन्हें खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाकर राज्य की लोककला को राष्ट्रीय मंच पर प्रमोट करने का काम सौंपा है। उन्होंने युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया है।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल
मैथिली ठाकुर ने ‘मानसपाठ’ के माध्यम से रामचरितमानस को संगीतबद्ध कराकर सोशल मीडिया पर लाखों दिल जीत लिए हैं। उनकी यह पहल धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दे रही है।

