Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बोकारो में 108 कलशों से भगवान जगन्नाथ का महास्नान, अब शुरू हुआ अनवसर काल
Jharkhand

बोकारो में 108 कलशों से भगवान जगन्नाथ का महास्नान, अब शुरू हुआ अनवसर काल

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 29, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro news:- बोकारो के सेक्टर 4 में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का स्नान पूर्णिमा पर 108 कलशों के पवित्र जल से पारंपरिक महाअभिषेक किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महास्नान के बाद भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं, जिसके साथ ही अनवसर (अनसार) काल की शुरुआत हो जाती है।

यह अवधि भगवान के विश्राम और विशेष सेवा के लिए होती है। सनातन परंपरा के तहत, अत्यधिक स्नान के कारण भगवान को ज्वर आने की मान्यता है। इस कारण वे लगभग 15 दिनों तक विश्राम करते हैं। इस अवधि में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और केवल सेवायत ही भगवान की गोपनीय सेवा करते हैं।

अनवसर काल में भगवान को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों, काढ़ा, फल और हल्का भोग अर्पित किया जाता है। इसे भगवान के उपचार और स्वास्थ्य लाभ का समय माना जाता है। इस दौरान भक्त प्रत्यक्ष दर्शन नहीं कर पाते, लेकिन भगवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पूजा-अर्चना करते हैं।विश्राम अवधि पूरी होने के बाद भगवान नवयौवन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं, जिसे नवयौवन दर्शन या नेत्रोत्सव कहा जाता है। इसके अगले दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। इस विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ का अस्वस्थ होना आस्था, लोकपरंपरा और मानवीय भावनाओं का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि भगवान भी लोकाचार का पालन करते हैं और विश्राम के बाद अपने भक्तों के बीच लौटकर उन्हें दर्शन देते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में 46 सालों से क्यों अटका है जमीन सर्वे? जानिए प्रशासनिक सुस्ती की पूरी कहानी

June 29, 2026

फर्जी APK से खाते खाली करने वाला साइबर गिरोह बेनकाब, जामताड़ा का मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

June 29, 2026

पोटका में बढ़ते मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का दौरा, राहत कार्य और डीडीटी छिड़काव की समीक्षा

June 29, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में 46 सालों से क्यों अटका है जमीन सर्वे? जानिए प्रशासनिक सुस्ती की पूरी कहानी

June 29, 2026

फर्जी APK से खाते खाली करने वाला साइबर गिरोह बेनकाब, जामताड़ा का मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

June 29, 2026

पोटका में बढ़ते मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का दौरा, राहत कार्य और डीडीटी छिड़काव की समीक्षा

June 29, 2026

मतदाता सूची अपडेट के लिए प्रशासन अलर्ट, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ और वॉलंटियर्स

June 29, 2026

पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 4 दिनों में दो बेटियों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

June 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.